फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शातिरों ने उड़ाई पांच तोले सोना और आठ हजार नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के सुदरा में अज्ञात चोरों ने एक घर में पांच तोले सोना सहित आठ हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी, पत्नी लेख राज, निवासी सुदरा ने थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 मार्च को वह रात को घर में सोई थी और जब सुबह उठकर देखा तो दूसरे कमरे की अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात सहित आठ हजार की नकदी गायब पाई। संतोष कुमारी ने बताया कि अलमारी में सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथिया, सोने का टीका, एक जोड़ी झुमके, दो सोने की अंगूठियां, एक तोला बिस्कुट, चांदी की पायल तथा आठ हजार की नकदी गायब हुई है। उन्होंने बताया कि करीब पांच तोले सोना और नकदी चोरी हुई है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना जवाली में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा तफ्तीश जारी कर दी। उधर मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें