फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गतिविधियों में अव्वल रहने पर मंत्री ने नवाजे होनहार

विज्ञापन
प्रियदशनी स्कूल पट्टी में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सीनियर सेकेंडरी प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल पट्टी (राजपुर) में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह तरंग धूमधाम से मनाया गया। इसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं है बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे पहले स्कूल के अध्यक्ष राजेश रॉकी ने मुख्यातिथि का स्वागत कर स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह में मंत्री ने बेहतर कार्य करने पर एसडीओ अजय शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, चंदन, कुलदीप राणा, गायक करनैल राणा, शिल्पकार विनय अवस्थी, शिक्षक नीरज सूद, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार और आश्वी धीमान को इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड से सम्मानित किया। अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों अभिषेक, दिव्यांश, पीयूष, स्पर्श फॉल, रितिक ठाकुर, अभय कुमार, अभिनव शर्मा, सुलेखा, गुंजन और आंचल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके प्रधानाचार्य संजीत कुमार, कामिनी गुप्ता, डॉ. विजय शुक्ला, ठाकुर आत्मा राम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें