ज्वालामुखी विजेता व उपविजेता टीम के साथ युवा नेता रजनीश धवाला स्तोत्र जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। साज (हरियाणा) की टीम ने फाइनल मुकाबले में नादौन को हराकर भड़ोली कुटियारा में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की राज्य स्तरीय टीमों ने भाग लिया। युवा नेता रजनीश धवाला ने बतौर मुख्यातिथि विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता नादौन टीम को 7100 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों को भी 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। संवाद