मां ज्वालामुखी के दरबार में पूजा अर्चना करते राज्यपाल। स्त्रोत : मंदिर प्रशासन
- फोटो : mathura
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में सोमवार को गुप्त नवरात्र के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परिवार सहित विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही ज्वालामुखी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य दिव्यांशु भूषण, जितेश शर्मा, अश्विनी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सौजन्य से उन्हें माता रानी की तस्वीर, प्रसाद और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।