फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का धन्यवाद तक नहीं करती सरकार : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इतनी अकृतज्ञ है कि केंद्र की योजनाओं के लिए भारत सरकार का धन्यवाद तक नहीं करती और उन्हें अपनी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह रवैया असहनीय है। वह केंद्रीय मंत्रियों से मदद तो मांगते हैं, लेकिन योजनाएं स्वीकृत होने के बाद आभार प्रकट करना भी आवश्यक नहीं समझते। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी की ओर से हिमाचल प्रदेश के लिए 1422 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसमें से 1138 करोड़ रुपये की ऋण सहायता को स्वीकृति मिली है। इसमें से 80 प्रतिशत (1024.2 करोड़ रुपये) का वहन भारत सरकार करेगी, जबकि शेष 20 प्रतिशत (113.8 करोड़ रुपये) राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इस राशि का उपयोग हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से कैंसर अस्पताल के निर्माण, 650 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज टांडा, मेडिकल कॉलेज मंडी, नाहन, चंबा और शिमला में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडी और चंबा में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जाएंगी, जबकि मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत प्रदेश के 67 स्थानों पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बहुआयामी योजना को स्वीकृति दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें