फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संदीप खन्ना के नाम रहा जमानाबाद का दंगल

Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। मेले हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं, और युवा पीढ़ी द्वारा इनके सफल आयोजन की सराहना की जानी चाहिए। यह बात मुख्यातिथि कुलभाष चौधरी ने जमानाबाद छिंज मेले के दौरान कही। मेले में हुए बड़ी माली दंगल मुकाबले में संदीप खन्ना ने मनोज निरंजन रेलवे को हराकर खिताब जीता, जबकि छोटी माली में परविंद्र पट्टी ने बिक्की को मात दी। इसके अलावा दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं, जिनके फाइनल मुकाबले मंगलवार को होंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान अशोक कुमार, मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह, विपन कुमार, स्वरूप कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें