राजा का तालाब (कांगड़ा)। जय वीर बाबा पंजाहड़ा दंगल में 28 मिनट के अतिरिक्त समय के बावजूद बड़ी माली का मुकाबला पहलवान भूपिंदर अजनाला और देवेंद्र कोहाली के बीच बराबरी में छूटा। दंगल में भान सिंह और काला पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। छोटी माली में प्रिंस कोहाली ने सोनू पहलवाल को धूल चटाते हुए जीत अपने नाम की। दंगल प्रबंधन कमेटी ने बड़ी माली के लिए बराबरी में रही टीम को 71,000 रुपये और छोटी माली की विजेता टीम को 51000 रुपये बतौर इनाम देकर सम्मानित किया। रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश चंद शर्मा ने 21000 और भूषण महाजन ने 11000 रुपये की सहयोग राशि मेला कमेटी को दी। इस दौरान जोगिंद्र, हरनाम सिंह, बलबीर सिंह, अजीत सिंह और कृपाल पठानिया आदि का सहयोग रहा।