फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएम से की स्थायी नीति बनाने की मांग

विज्ञापन
तपोवन विधानसभा के सत्र के दौरान मांगों के ​लिए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे जलश​क्ति विभाग के पै
विज्ञापन
सीएम से की स्थायी नीति बनाने की मांग
विज्ञापन

जल शक्ति पैरा कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने की भेंट
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश जल शक्ति पैरा कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सदस्य जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा वर्करों के लिए पांच साल की स्थायी नीति बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। संघर्ष मोर्चा से प्रवीण शर्मा, अमन शर्मा, विवेक सहित अन्य ने बताया कि साल 2017 से जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों की नियुक्ति की जा रही है। तीन श्रेणियों में की गई भर्ती के तहत साल 2017 में पंप ऑपरेटर और फिटर की भर्ती की गई है। साल 2020 से मल्टी पपर्ज की भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया था कि पंप ऑपरेटर पैरा वर्करों को आठ साल की सेवा व दो साल के ट्रेनी पीरियड के बाद विभाग में नियमित किया जाएगा। इसके अलावा मल्टी पर्पज के लिए इस समय किसी तरह की नीति नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि ऐसे में पैरा वर्करों के लिए पांच साल की स्थायी नीति और न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें