बैजनाथ (कांगड़ा)। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए बैजनाथ मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देर रात नौ बजे होने वाली आरती तक श्रद्धालु कतारें में खड़े रहे। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग पर पीतल की जलहरी के माध्यम से श्रद्धालुओं ने दिनभर जल अर्पित किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी को भी नियमों की अवहेलना करने नहीं दी गई। रविवार को मंदिर में न्यास के ट्रस्टी और सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सोमवार को खीर गंगा घाट पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए श्रद्धालु मंदिर अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संवाद