जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय लंबागांव का निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण तय समयसीमा में पूरा करने, गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, ग्रामीण आवास, स्वच्छता और पंचायतों में बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद डीसी ने कंगेहण गो अभयारण्य का दौरा किया और शाम को एसडीएम कार्यालय जयसिंहपुर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम संजीव ठाकुर, बीडीओ सिकंदर कुमार, तहसीलदार ललित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद