फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देश के नेतृत्व और सेना ने जीता देशवासियों का दिल

Thu, 08 May 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के दिए जवाब को देखकर पूरा विश्व हैरान हो गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, ज्वालामुखी मंडल भाजपा अध्यक्ष सरोज कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री, उपाध्यक्ष पूजा डोंगर, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूराम शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के जांबाज प्रदर्शन से हर भारतवासी का दिल खिल गया है और स्वाभिमान से सिर ऊंचा हो गया है। हमारे देश के निर्दोष सैलानियों को जिस तरह से बर्बरतापूर्ण तरीके से मारा था, उसका जोरदार बदला प्रधानमंत्री और हमारी तीनों सेना के जवानों ने लेकर पूरे विश्व को बता दिया है कि भारत अब एक ताकतवर देश के रूप में उभर गया है। आतंकवाद को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें