फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, दंपती बाल-बाल बचा

Wed, 25 Mar 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रक्कड़ के तहत सरड़-बम्मी क्षेत्र में पलटी कार। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत सरड़ बम्मी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान दंपती बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार सलेटी स्कूल के अध्यापक राज कुमार और सरड़ बम्मी स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी निवासी नादौन, कलोहा से सलेटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि उक्त कार राज कुमार ने एक दिन पहले ही खरीदी थी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें