फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तारागढ़ पैलेस होटल के समीप पालमपुर से बैजनाथ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग के साथ दीवार और बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस स्थान पर मार्ग भी खुला है, लेकिन चालक ने अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई है। कार मालिक उपमंडल के सकड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, यह मामला पुलिस थाना तक नहीं पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें