फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बंदला के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के बंदला के जंगलों में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव पेड़ पर लटका हुआ था। मृतक युवक दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार (23) निवासी हरेड़, बैजनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शव को स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह देखा। शव काफी ऊंचाई पर लटक रहा था। जंगल में भी दुर्गंध फैली थी, जिससे लग रहा था शव काफी दिनों से लटका हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को देख फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, थाना प्रभारी पामलपुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें