फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बराबरी पर छूटी बल्ले दा पीर छिंज मेले की बड़ी माली

Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बल्ले दा पीर छिंज दंगल में बड़ी माली के पहलवान मुकाबले के बाद प्रबंधक कमेटी के साथ। स्त्रोत : म
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। बल्ले दा पीर का ऐतिहासिक दंगल छिंज मेला सोमवार को आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी माली का मुकाबला सोनू पहलवान लंबा नाला और कमलजीत धुमछेड़ी पंजाब के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को 31 हजार रुपये की नकद राशि और पीतल की बल्टोही भेंट की गई। दंगल में पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और प्रदेश के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बल्ले दा पीर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शीश नवाया। छोटी माली का मुकाबला इंद्रजीत अजनाला और गौरव माच्छीवाड़ा के बीच खेला गया, जिसमें गौरव विजेता रहे। पहलवानों को 25 हजार की नकद राशि और बल्टोही भेंट की गई। तीसरी माली का मुकाबला रोहित फौजी और मंजीत अमृतसर के बीच हुआ, जिसमें रोहित फौजी विजयी रहे। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी से कमल किशोर, कुलतार चंद, किशोरी राम, कर्म चंद खट्टा और संजय खट्टा सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें