फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में स्थापित हुआ तेरे मेरे सपने केंद्र

Wed, 19 Aug 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। महिला एवं बाल विकास विभाग ने धर्मशाला स्थित कार्यालय में ''तेरे मेरे सपने'' केंद्र स्थापित किया है। इस केंद्र का उद्देश्य विवाह से पूर्व युवक और युवती को वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों, आपसी समझ, भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक समन्वय के प्रति आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी दिशा ने बताया कि केंद्र के शुभारंभ के बाद विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों की काउंसलिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए युवक और युवती को पहले विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद विशेषज्ञों की ओर से तय समय पर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें उन्हें संवाद और परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें