फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम-ए रही विजेता

Wed, 14 Jan 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। रोटरेक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत की ओर से कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष आरटीआर अभिनव राणा ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मुख्यातिथि स्कूल चेयरमैन प्रकाश चंद व विशेष अतिथि प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान रहे। प्रतियोगिता तीन चरणों के बाद फाइनल व रेपिड फायर राउंड के साथ संपन्न हुई। टीम-ए के अनिकेत राणा, अर्नव, सात्विक ने प्रथम स्थान, टीम-एफ के कार्तिक, नितांशु, वाश्वी ने द्वितीय और टीम-डी कनिष्का, रुद्रांश, हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी दौरान रोटरेक्ट क्लब ने द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष आरटीआर अभिनव राणा, सचिव आरटीआर आशिता, उपाध्यक्ष आरटीआर तन्वी वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें