फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाएं अध्यापक

Sat, 13 Apr 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाएं अध्यापक
विज्ञापन

मंगला स्कूल में फिजिक्स और आईटी का प्रवक्ता न होने से परेशानी
एसएमसी की बैठक में अभिभावकों की मांग, जल्द भरे जाएं रिक्त पद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने की।
बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए निर्धारित वर्दी के रंग को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लड़कों के लिए पीच येलो शर्ट और ग्रे पेंट रहेगी। लड़कियों के लिए पीच येलो कमीज और सफेद सलवार रंग निर्धारित किया गया। बैठक के दौरान स्कूल में चल रहे अध्यापकों की कमी पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल में फिजिक्स और आईटी प्रवक्ता का पद रिक्त है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने विभाग से मांग की है कि जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूलों से इन विषयों के अध्यापक डेपुटेशन पर नियुक्त किए जाएं। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य ज्योति गौत्तम, निशा देवी, कांता देवी, बबली देवी और केशो राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें