फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्यार्थियों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आपदा से निपटने के टिप्स देते प्राचार्य प्रोफेसर उपेंद्र शर्मा व विद्यार्
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में आपदा प्रबंधन समिति की ओर से आपदा प्रबंधन दिवस पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने परिवार और समुदाय को जागरूक करने के लिए भी प्रतिज्ञा ली। प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को आपदा के समय कैसे बचा जा सकता हैं या कैसी तैयारी होनी चाहिए, इसके बारे में जागरूक किया। आपदा प्रबंधन समिति के नोडल अधिकारी प्रो. रणजीत और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें