फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीसीपी और साडा ग्रामीण फिर उग्र, कहा, फैसला वापस न लिया तो करेंगे चक्का जाम

Thu, 26 Sep 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ में टाऊन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग व साडा में शामिल हुईं 5 पंचायतों के प्रतिनिधियां रोष 
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) और स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (साडा) में शामिल हुईं पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एक बार फिर नियमों को वापस करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर पंचायतों को साडा और टीसीपी से बाहर नहीं किया तो बैजनाथ के चौबीन चौक पर चक्का जाम करेंगे। इसके अलावा अगर फिर भी नियमों को वापस नहीं लिया ताे बीड़ में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


टीसीपी में एक आम आदमी को घर या एक कमरा बनाने के लिए पहले तो मंजूरी के लिए भारी भरकम राशि खर्च करने पड़ेगी। उसके अलावा पालमपुर स्थित कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, अपितु जो पंचायतें इसमें शामिल थीं, वे सब इन नियमों से परेशान हैं। इस दौरान अवैरी से अश्वनी चौधरी, महालपट्ट की प्रधान आशा देवी, महाकाल के प्रधान राधा देवी, उपप्रधान बस्सी, कुंसल के उपप्रधान संजय राणा, कुकैना के उपप्रधान पवन कपूर, घोड़पीठ के प्रधान अंजू देवी, चमन कपूर और शुभम कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें