धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत वीरवार को बोड़ू सारना में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 62 लोगों के मौके पर छाती के एक्सरे किए। इनमें से सात में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। अब टीबी की पुष्टि के लिए आगामी जांच की जाएगी और साथ ही टीबी से बचाव की दवाई दी जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। वहीं, अगर कोई पंचायत अपने क्षेत्र में टीबी जांच शिविर का आयोजन करवाना चाहती है तो वह संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से संपर्क कर सकती है। ब्यूरो