धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत वीरवार को धर्मशाला में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 46 लोगों के मौके पर छाती के एक्स-रे किए। इनमें से एक व्यक्ति में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। अब टीबी की पुष्टि के लिए आगामी जांच की जाएगी। साथ ही टीबी बचाव की दवाई दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। ब्यूरो