ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नाबार्ड के सौजन्य से सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण ले रहीं स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं ने मंगलवार को चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय का विजिट किया। ट्रेनिंग का आयोजन नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर यूथ एंड रूरल डेवलपमेंट संस्था की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को डाॅ. संजीव कुमार सह प्रशिक्षक (मौन पालन) ने कृषि संबंधी तकनीकों और योजनाओं के बारे में बताया।
महिलाओं ने म्यूजियम का भी भ्रमण किया। वहीं कॉलेज ऑफ कम्यूनिटी साइंस का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें डॉक्टर नीलक्षी ने बेकरी उत्पादों खासकर मोटे अनाज के उत्पादों को बनाने की विधि बताई। इस दौरान नैशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर यूथ एंड रूरल डेवलपमेंट के अध्यक्ष राकेश कुमार, शिक्षाविद एवं साहित्यकार भूपेंद्र जंवाल भूपी और इरा संस्था से सतीश कुमार भी मौजूद रहे।