कांगड़ा। बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की कांगड़ा इकाई की बैठक घुरकड़ी में आरवी मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने एकजुट होकर सरकार व बिजली बोर्ड से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। पेंशनरों ने वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन से की। इस दौरान तरसेम कुमार को एसोसिएशन का अतिरिक्त महासचिव नियुक्त किया गया। आरवी मेहता ने कहा कि एक जनवरी 2016 से वर्ष 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को उनकी वित्तीय देनदारियां अभी तक प्रदान नहीं की गई हैं। वहीं, 15 फीसदी डीए की किस्तें भी आज तक नसीब नहीं हुई हैं। बिजली बोर्ड में 70 से 75 वर्ष आयु वाले पेंशनरों का एरियर अभी तक लंबित है। बैठक में एनडी चौधरी, एसके चड्ढा, मदन कौशल, एसएस गुलेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद