पठानकोट -जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल में सड़क किनारे खड़े कच्चे तेल से टैँकर से डंपर की
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर सड़क के किनारे खड़े कच्चे तेल से भरे टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोर की थी कि तेल टैंकर का पिछला हिस्सा फट गया, जिसके कारण तेल सड़क पर बहने लगा। तेल इतनी मात्रा में बह रहा था कि उसे रोक पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ की ट्रैफिक को बंद करवाया। इससे बड़ा हादसा टल गया। कच्चे तेल से भरा टैंकर गाजियाबाद से जम्मू-कश्मीर की तरफ जा रहा था। वहीं, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग इंदौरा की टीम ने सड़क पर बिखरे तेल को साफ किया। डीएसपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।