बैजनाथ के संत राम कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य। फोटो- संस्थान
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब ने छात्रों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक करने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय व कृष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने इस मौके मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
वहीं कार्यक्रम में डॉ. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. सुनीता कुमारी व प्रो. शवनम ठाकुर निर्णायक की भूमिका में रहे। संवाद