फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बल्ला और पद्दर में 7 लोगों में मिले टीबी के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां के तहत शुक्रवार को बल्ला और पद्दर में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 57 लोगों के मौके पर छाती के एक्स-रे किए। इनमें से 7 लोगों में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। अब टीबी की पुष्टि के लिए आगामी जांच की जाएगी। साथ ही टीबी बचाव की दवाई दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर जांच करवाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें