इंदौरा (कांगड़ा)। भीषण गर्मी के बीच पलाखी पंचायत में स्थानीय लोगों ने राहगीरों और क्षेत्रवासियों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई। लोगों को बाबा पीर का प्रसाद और चने भी वितरित किए गए। राहगीरों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि तेज गर्मी में इस तरह की छबील लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। इस मौके पर विक्की कुमार, मलकीत ठाकुर, संजीव कुमार, शम्मी चौधरी, अंग्रेज सिंह, संदीप कुमार, डॉ. गणेश सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद