फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चित्रकला प्रतियोगिता में सुजैन प्रथम

विज्ञापन
चित्रकला प्रतियाेगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे। स्त्राेत-संवाद।
विज्ञापन
कांगड़ा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मंडल शिमला की ओर से रविवार काे कांगड़ा दुर्ग संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मेरी विरासत मेरा गर्व विषय पर आधारित चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में कांगड़ा के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की सुजैन प्रथम स्थान पर रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराना कांगड़ा के जतिन दूसरे स्थान पर रहे। एमवीएम कांगड़ा की मिताली तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराना कांगड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। जीएवी पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें