फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढौंटा में मिला संदिग्ध गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शनिवार सुबह देहरा उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत ढौंटा में एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया गया। इस गुब्बारे पर पड़ोसी मुल्क की सरकारी विमानन सेवा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का लोगो और नाम अंकित था। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे वार्ड नंबर-4 के निवासी सुरजीत सिंह जब अपने खेतों की ओर गए तो उन्हें वहां एक अजीब वस्तु गिरी हुई दिखाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि यह एक बड़े आकार का गुब्बारा था, जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंचायत प्रधान होशियार सिंह ने बिना समय गंवाए इसकी सूचना मोईन पुलिस थाना को दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को सावधानीपूर्वक अपने कब्जे में लेकर आसपास के पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डाडासीबा राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें