फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या का शक : पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के लिए बयान

Fri, 19 Jul 2024 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना शाहपुर के तहत हेल्पलाइन नंबर 1100 पर एक युवक ने सूचना दी कि चंबी के साथ लगते एक गांव में एक युवती की हत्या उसके पिता ने कर दी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बयान दिए कि युवती घास काटने के लिए गई हुई थी और अचानक पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस जब घटना स्तर पर पहुंची तो उस दौरान युवती के शव को जलाया जा रहा था। इसके चलते पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। वहीं, इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने वाले युवक से पूछताछ करेगी। फिलहाल इस संदर्भ में अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है, जबकि युवक के फोन की सच्चाई को खंगाला जा रहा है। यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें