जय पीर बाबा हरनोटा दंगल के विजेता, उपविजेता पहलवान कुश्ती के उपरांत कमेटी के साथ
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हरनोटा में जय पीर बाबा छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल सहित हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब और दिल्ली से पहुंचे पहलवानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी माली में सुमित ऊना और सुरजीत पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सुरजीत पहलवान ने सुमित पहलवान को हराकर विजेता बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा नेता पुनीत महाजन और अशोक मेमोरियल अस्पताल के एमडी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। संवाद