रक्कड़ (कांगड़ा)। सुरिंद्र धीमान ने शुक्रवार को रक्कड़ थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने थाना स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान को और तेज करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्रवासियों से अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। संवाद