फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव::: अष्टभुजा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ

Thu, 02 Apr 2026 08:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 6 स्थित अष्टभुजा मंदिर में वीरवार को हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। सैकड़ों लोगों ने सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोपहर 12:30 बजे से भंडारा शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ता हरीश कपूर ने बताया कि अष्टभुजा मंदिर में 15 वर्षों से हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें