सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत देवता मेले में पहुंचे प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली से सुकेत सर्व देवता कमेटी ने मुलाकात की। उन्होंने कमेटी की ओर से देवी-देवताओं के लिए की गई व्यवस्था पर प्रशंसा जाहिर करते हुए 51 हजार रुपये भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने सुंदरनगर में जल्द देव सदन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से भूमि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी ने मुख्य अतिथि का देव सदन के लिए भूमि अधिग्रहण के आश्वासन पर देवता कमेटी की तरफ से आभार जताया। संवाद