धर्मशाला। पूर्व मंत्री और धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक बनाते हुए थुनाग में आपदा प्रभावितों को करीब 21 लाख रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने आपदा में अपने परिजन खो चुकी निकिता की आजीवन पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया, साथ ही एक लाख रुपये की एफडी भी उनके नाम भेंट की। थुनाग में आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने सुधीर शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की। इससे पहले शुक्रवार को सुधीर शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में भी आपदा प्रभावित परिवारों को 58 लाख रुपये की सहायता राशि मकान निर्माण और मरम्मत के लिए प्रदान की थी। ब्यूरो