सुधीर शर्मा धर्मशाला में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सैनिकों से मुलाकात करते हुए।
धर्मशाला। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने सोमवार को जिला सत्र न्यायलय धर्मशाला में पहुंचकर वकीलों से मुलाकात की और चुनाव के लिए समर्थन मांगा। यहां पत्रकारों से बातचीत में सुधीर शर्मा ने कहा कि ईश्वर मुख्यमत्री को सदबुद्धि दें और उनकी समय पर आंखों खोलें, ताकि वह प्रदेश के हित में भी कुछ काम करें। उन्होंने कहा कि हमेशा मुझे कोसने से कुछ हासिल नहीं होगा। कुछ अपनी उपलब्धियां भी बताते चलें साथ-साथ तो मुझे खुशी होगी।
सुधीर ने कहा कि चुनाव प्रचार बेहतर तरीके से चला हुआ है। धर्मशाला में नई बार एसोसिएशन का गठन हुआ है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और न्यायालय में काम करने वाले अन्य अधिवक्ताओं से मुलाकात की है। उनसे चुनाव के बारे में चर्चा की है और कुछ सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पहले भी प्रयास किए थे कि धर्मशाला प्रदेश की दूसरी राजधानी है और इस लिहाज से यहां पर हाईकोर्ट की सर्किट बैंच को स्थापित किया जाना जरूरी है। ताकि लोगों को न्याय की लिए शिमला के चक्कर न काटने पड़ें। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद इस दिशा मेें काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनके नामांकन के लिए शीषर् नेतृत्व आ रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहें।
धर्मशाला की जनता से कहना चाहते हैं कि यह धर्मशाला की मान सम्मान और विकास की लड़ाई का चुनाव है, इसलिए इस रैली को स्वाभिमान दिवस नाम दिया गया है। इस रैली में धर्मशाला की जनता को आमंत्रित किया गया है। सुधीर ने कहा कि मैं जब भी चुनाव लड़ता हूं तो मैं सिर्फ अपने चुनाव पर फोकस करता हूं, बाकि अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ते हैं। हम लोगों को अपना काम करना है, दूसरे क्या कर रहे हैं यह उनका विषय है। प्रजातंत्र में मुकाबला होना अच्छी बात है।