रे /फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत रे खास में मंगलवार को 13 वर्षीय बच्चे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान रोहित पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार रोहित की माता सोनिया देवी और बहन रिया मंगलवार को किसी काम के लिए बाजार गए हुए थे। कुछ समय के बाद घर वापस आकर देखा तो रोहित दरवाजे के ऊपर रोशनदान के साथ रस्सा डाल कर लटका हुआ था। माता और बहन रिया ने फंदे वाली रस्सी को काटकर नीचे उतारा और तुरंत सामुदायिक अस्पताल रे ले गए। यहां डॉक्टरों ने रोहित को बचाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन रोहित को नहीं बचा पाए। इसी बीच मौके पर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई गोविंद सिंह, कर्मचंद और पंचायत प्रधान सुरजीत कुमारी मौके पर पहुंची । पुलिस ने मामला दर्ज कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। मृतक के पिता पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं और रोहित सातवीं कक्षा का छात्र था।