धर्मशाला। जिला कांगड़ा में हुए पंचायती राज विभाग के उपचुनावों में विकास खंड नगरोटा बगवां के तहत सलाह-जंद्राह से सुभाष चंद बीडीसी सदस्य चुने गए हैं। सुभाष चंद ने अपने प्रतिद्वंदी विजय कुमार को 132 मतों से पराजित किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा श्रवण कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 21 सलाह-जंद्राह से बीडीसी का पद खाली था। इस पद के लिए नामांकन पत्र मांगे गए थे, जिसके चलते दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
25 फरवरी को हुए मतदान के दौरान 1,006 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि संबंधित वार्ड से 1,741 मतदाता पंजीकृत थे। उपचुनाव के दौरान पोल हुए 1,006 मतों में से 14 मतों को रद्द करार दिया गया है। वहीं, इस दौरान गिनती के दौरान सुभाष चंद को 562, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को 430 मत मिले हैं, जबकि सुभाष चंद को विजयी घोषित कर दिया गया है।