पालमपुर (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ पपरोला के सदस्य एवं एलआईसी के चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर डीआर ठाकुर के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार रंचू राम (81) का वीरवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कंड (ग्वालटिक्कर) के श्मशानघाट घार में किया। सूबेदार रंचू राम को होल्टा स्थित डिवीजन हेडक्वार्टर से आई सेना की टुकड़ी ने ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ पपरोला के अध्यक्ष अनुज आचार्य, प्रीतम भारती, अनिल नंदा, सरवन कुमार, विपिन भारद्वाज, अमरनाथ, विजय चौधरी, अशोक आनंद, राकेश कटोच, हरीश अरोड़ा, संजय सोनी, सुभाष ठाकुर, ब्रिगेडियर संजीव सोनी, राजपूत सभा के सचिव रजिंद्र राणा ने शोक व्यक्त किया। संवाद