फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में छात्राओं को बांटी पाठ्य सामग्री

Mon, 24 Aug 2026 08:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कन्या स्कूल पालमपुर में छात्राओं को स्कूल सामग्री देते हुए रोमेश मदान व रितु जम्वालस्त्रोत जा
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। गुडीज इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं समाजसेवी रोमेश मदान ने गोद लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर की छात्राओं को पाठ्य सामग्री व स्पोर्ट्स किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। रोमेश मदान ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 20 स्कूलों को गोद लिया हुआ है। वह समय-समय पर इन स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां, पेन, जुराबें, बैग और सर्दियों में स्वेटर मुहैया करवाते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य रितु जम्वाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग से छात्राओं को पढ़ाई व खेल गतिविधियों में काफी मदद मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें