फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्यार्थियों ने किया रामानुजन गणित पार्क का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुर के 40 विद्यार्थियों और शिक्षकों अमित मोहन शर्मा, नैंसी शर्मा, सुमन शर्मा, ओम स्वरूप, तनु प्रिया ने मोहटली स्थित रामानुजन गणित पार्क का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य बलविंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को गणित पार्क का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार डोगरा ने विभिन्न नवाचारी एवं रोचक गणितीय गतिविधियां करवाईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को गणित की अवधारणाएं सरल, सहज एवं आनंदपूर्ण ढंग से समझाई गईं। विद्यार्थियों ने कहा कि विजय कुमार डोगरा के मार्गदर्शन से गणित सीखना आसान और रोचक हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें