धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय आइडिया एवं इनोवेशन प्रतियोगिता में छह महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी मॉडल और रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हाइट शाहपुर प्रथम, सीएसकेवीपी पालमपुर द्वितीय और एमसीएम डीएवी कॉलेज तृतीय रहा। मुख्य अतिथि सीओ कर्नल जेके जोसेफ ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए युवाओं से नवाचार को समाज और राष्ट्रहित में उपयोगी बनाने का आह्वान किया। ब्यूरो