फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर कॉलेज में 19 जून तक दाखिला लें विद्यार्थी

Sat, 31 May 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पहली जून से प्रारंभ होकर 19 जून तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://gadcnurpur.edu.in के माध्यम से निर्धारित तिथियों में अपना पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि आवेदन करते समय अपने समस्त आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों को पूर्व में तैयार रखें। कालेज प्रबंधन ने बताया कि 19 जून, 2025 तक विभिन्न संकायों के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है, जबकि पूर्व प्रवेश परामर्श प्री-एडमिशन काउंसलिंग 13 से 19 जून तक चलेगी। इस दौरान पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रथम मेरिट सूची का प्रकाशन 20 जून शाम पांच बजे तक किया जाएगा तथा प्रथम वरीयता सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अवधि 21 से 24 जून तक रहेगी। यदि आवश्यक हुआ तो द्वितीय वरीयता सूची का प्रकाशन 25 जून को सायं 3:00 बजे तक होगा तथा द्वितीय वरीयता सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अवधि 27 जून तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन 28 से 30 जून तक होगा तथा पहली जुलाई से नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। इस दौरान द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु रोल ऑन आधार पर प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की अवधि भी एक से 19 जून तक तथा शुल्क जमा करने की अवधि 12 से 30 जून तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें