फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान-पान पर उचित ध्यान दें विद्यार्थी : डॉ शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में सिविल अस्पताल की टीम ने किशोरावस्था विषय पर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्द्धन किया। सिविल अस्पताल के डॉ. अंकेज शर्मा और काउंसलर कृष्ण कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में मनुष्य का खानपान बिगड़ता जा रहा है और हम कई प्रकार के रोगों की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने खानपान पर उचित ध्यान दें।
विज्ञापन


आजकल की युवा पीढ़ी जंक फूड पर ज्यादा निर्भर हो रही है और इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हमें इसके प्रति सचेत रहना होगा और अपने खान-पान की प्रणाली में सुधार लाना होगा। इस मौके पर लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें