जवाली (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के विद्यार्थी योग ओलंपियाड में छाए रहे। स्कूल के योग प्रशिक्षक अजय कुमार और पीटीई सुशील कुमार ने बताया कि स्कूल के पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में चयनित हुए हैं। इनमें अभिनव, विपुल, निखिल, समर और सरस ठाकुर शामिल हैं। ये प्रतिभागी नादौन में 29 मई को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। मंगलवार को स्कूल प्रशासन की ओर से इन खिलाड़ियों को हार पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।