फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थाना प्रभारी कांगड़ा ने जीएवी पब्लिक स्कूल विद्यार्थी किए जागरूक

विज्ञापन
थाना प्रभारी कांगड़ा ने जीएवी पब्लिक स्कूल विद्यार्थी किए जागरूक
विज्ञापन
कांगड़ा (वि)। अनजान लोगों से छात्र हमेशा सतर्क रहें और यह जानने की कोशिश करें कि आपसे संपर्क करने की उनकी मंशा क्या है। यह बात थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों से बात करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशा, साइबर क्राइम और समाज में हो रहे अन्य अपराधों के बारे में सचेत किया। थाना प्रभारी ने कहा कि पढ़ाई या खेलने का नशा आपकी जिंदगी संवार देगा लेकिन नशीले पदार्थों का सेवन आपको गर्त में धकेल देगा। थाना प्रभारी में सबसे पहले बच्चों से अपील की कि वे हमेशा गुरुओं का सम्मान करें क्योंकि यही गुरु आपको जीवन में बुलंदियां हासिल करवाएंगे और आपके माता-पिता का सपना साकार करवाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कई सुझाव दिए और छात्रों से अपील की है कि वे हमेशा स्कूल का नाम रोशन करने वाले कार्य करें, न कि स्कूल की इमेज खराब करें। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा और अन्य शिक्षक शिक्षक गण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें