फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन से बांधा समां

Wed, 02 Sep 2026 08:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी कॉलेज में ‘टैलेंट हंट’ में प्रस्तुति देते हुए छात्रा। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी के वाणिज्य विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत टैलेंट हंट सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य व गायन से समां बांधा। प्रतियोगिता में नैंसी, अवंतिका, रिया और निधि ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। निवेदिता ने मधुर गीत गाकर सराहना बटोरी। प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा की। इस दौरान वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक शिखा धरवाल, डॉ. अनुपम बाहरी और डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतिभा निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें