फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लावारिस कुत्तों ने सो रहे दो लोगों को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के गांव संलागड़ी में देर रात 11 बजे के करीब लावारिस कुत्तों ने झुगी-झोपड़ी में सो रहे 55 वर्षीय सुनील कुमार और 40 वर्षीय पूजा पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उनके मुंह को नोच डाला, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से कुत्तों को वहां से भगाया। सुबह दोनों घायलों को धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इलाज और एंटी रेबीज का टीका लगाकर उन्हें घर भेज दिया। पंचायत प्रधान सीमा देवी ने बताया कि लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें