रैत (कांगड़ा)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत सिहबा में आयोजित की गई। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कांग्रेस कमेटी शाहपुर के अध्यक्ष सुरजीत राणा विशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में डॉ. सुनीत पठानिया और प्रदीप बलौरिया विशेष अतिथि रहे। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अगले वर्ष यहां पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
समारोह के शुभारंभ में इसी गांव के बलिदानी संजीवन राणा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में बलिदानी की पत्नी पिंकी राणा भी मौजूद रही। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महान योद्धा महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी की लड़ाई में चार गुणा बड़ी अकबर की फौज के दांत खट्टे कर दिए थे। इस गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने अपनी अच्छी विधायक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा की है। इस समारोह में दीक्षा राणा, उर्वशी राणा, गंधर्व पठानिया और राजेश राणा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।